कंधार में दो धमाके, 14 मरे

फ़रवरी 2008 में ऐसे ही हमले में 65 लोग मारे गए थे
अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में हुए दो बम धमाकों में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं. मृतकों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
रिपोर्टों के अनुसार वहाँ अवैध तरीके से कुत्तों के बीच लड़ाई कराई जा रही है और अनेक दर्शक इसे देख रहे थे.
पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार रविवार को अरघानदाब ज़िले में जब ये लड़ाई कराई जा रही थी तब जैसे ही लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस पहुँची तो दो धमाके हुए.
जब तालेबान सत्ता में थे तब इस तरह की लड़ाई को ग़ैर-क़ानूनी करार दिया गया था.
किसी भी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.
शनिवार को पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में ऐसे ही धमाके में नौ आम नागरिक मारे गए थे.
फ़रवरी 2008 में कंधार में एक ऐसी ही घटना में 65 लोग मारे गए थे.












Click it and Unblock the Notifications