चीन में विरोध प्रदर्शन को कुचला गया

चीन में विरोध प्रदर्शन को कुचला गया

अरब दुनिया की जैस्मीन क्रांति की महक अब चीन में भी पहुंच रही है लेकिन सरकार उसे दबाने की हर संभव कोशिश कर रही है.

चीन में अधिकारियों ने सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर बितर कर दिया है.

सरकार के विरोधियों ने लोगों से बीजिंग और शंघाई शहर के मुख्य केंद्रों पर जमा होकर सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने का आह्वान किया था.

ये अपील चीन के बाहर एक वेबसाईट के ज़रिए की गई थी.चीन में सरकार व्लॉग और इंटरनेट पर कड़ी निगरानी रख रही है ताकि विरोध प्रदर्शन के आह्वान की ख़बर को रोका जा सके.

ये लगातार दूसरा सप्ताह है जब कुछ अज्ञात लोगों ने लोगों से सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरने की अपील की है.बीबीसी संवाददाता क्रिस हॉग के अनुसार शंघाई के मुख्य चौराहे पर जमा हो रहे लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने सीटियों और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां सैकडों अधिकारी मौजूद थे.

पिछले सप्ताह के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा.पुलिस लोगों को लगातार चलते रहने के लिए कह रही थी और किसी को भी एक जगह जमा होने की इजाज़त नहीं थी. इसके लिए पुलिस कई तरह की गाड़ियों का भी प्रयोग कर रही थी.

पत्रकारों को भी किसी से बात करने,उनकी तस्वीर खिंचने या उसकी विडियो बनाने की इजाज़त नहीं थी.

बीजिंग मे भी लगभग 300 अधिकारियों ने लोगों को विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह पर जाने से रोका.पुलिस ने पूरे इलाक़े को घेर रखा था.आधे घंटे के बाद पुलिस ने उसे पूरी तरह ख़ाली कराना शुरू कर दिया.

बीबीसी के एक स्टाफ़ को भी पुलिस ने पकड़ लिया था जब वो वहां हो रही गतिविधियों की फ़िल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे.बाद में पुलिस स्टेशन ले जाकर उन्हें छोड़ दिया गया.

शंघाई में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है.उनमें से एक वहां की तस्वीर खींच रहे थे लेकिन ये पता नहीं की बाकीं चार लोगों को किसलिए हिरासत में लिया गया है.इस हंगामें को देखने के लिए जमा हुए लोग भी हैरान थे कि क्या हो रहा है.

सरकार से बहुत सारे लोग नाराज़ थे लेकिन कोई भी पुलिस के सामने कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+