छात्र गिरफ़्तार, 'निशाने' पर बुश का घर

छात्र गिरफ़्तार, 'निशाने' पर बुश का घर
अमरीकी अधिकारियों ने कहा है कि टेक्सस में सऊदी अरब के एक छात्र को गिरफ़्तार किया गया है जो बम बनाना चाहता था और उसके निशानों में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का घर भी था.

ख़ालिद अली को विनाशकारी हथियार के इस्तेमाल की कोशिश के आरोप में गिरफ़्तार किया गया. 20 वर्ष के ख़ालिल अली शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे. दोषी पाए जाने पर उन्हें उम्र क़ैद की सज़ा हो सकती है. कोर्ट में अमरीकी न्याय मंत्रालय ने कहा है कि उसे ख़ालिद के बारे में एक फ़रवरी को अलर्ट किया गया था.

मंत्रालय के मुताबिक ख़ालिद ने रसायनों की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति से कुछ सामग्री मंगवाई थी जिसे विस्फोटकों में इस्तेमाल किया जा सकता था. इसके बाद इस व्यक्ति को शक हो गया और उसने एफ़बीआई से संपर्क किया. अधिकारियों के मुताबिक ख़ालिद अली की योजना थी कि वो मोबाइल फ़ोन की मदद से विस्फोटक को उड़ाएगा. ख़ालिद ने बम बनाने के लिए स्टन गन, गैस मास्क और अन्य चीज़ें भी ख़रीदी थीं.

जाँचकर्ताओं का कहना है कि उनकी डायरी में लिखा था, "अंग्रेज़ी ज़बान में महारत हासिल करने, विस्फोटक बनाना सीखने और काफ़िर अमरीकियों को निशाना बनाने की योजना तैयार करने के बाद जिहाद का वक़्त आ गया है." ख़ालिद ने उन जगहों की सूची बनाई थी जहाँ वे हमला करना चाहता था जिसमें 12 डैम और बुश का घर शामिल था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+