ख़बरें संक्षेप में

ख़बरें संक्षेप में

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम पर प्रमुख ख़बरों के अलावा कुछ अन्य समाचार संक्षेप में....

गोधरा कांड में मंगलवार को 31 लोगों को दोषी ठहराया गया था और 62 अन्य को बरी कर दिया गया. सज़ा का फ़ैसला शुक्रवार को होना था लेकिन अब उसे मंगलवार एक मार्च तक के लिए टाल दिया गया है.

*******************************************************************

आरुषि हत्याकांड में तलवार दम्पत्ति की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार, 28 फ़रवरी को भी सुनवाई जारी रहेगी.

सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ डाक्टर नूपुर तलवार ने 21 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की थी जिस की अदालत में सुनवाई चल रही है.

*********************************************************************

भारत के पूर्वोत्तर हिस्से में अलग राज्य की मांग कर रहे विद्रोहियों ने कहा है कि पड़ोसी देश बर्मा में स्थित उनके कुछ ठिकानों पर हमले किए गए हैं.

‘नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ़ नगालैंड’ यानी एनएससीएन के खपलांग गुट के प्रवक्ता ने बताया कि सागाइंग प्रमंडल के दूर दराज़ इलाके में तीन कैंपों पर आधी रात के बाद विस्फोटकों से हमला किया गया.

*********************************************************************

केरल विधानसभा ने एक नए विधेयक को मंज़ूरी दे दी है जिससे लोग शीतल पेय बनानेवाली कंपनी कोका कोला से मुआवज़े की माँग कर सकेंगे

नागरिक अधिकार आंदोलनकारियों ने विधेयक के पारित होने का स्वागत किया है और इसे केरल तथा भारत की जनता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया है.

मगर कोका कोला की भारतीय सहयोगी – हिन्दुस्तान कोका कोला बीवरेजेज़ प्राइवेट लिमिटेड – ने इन आरोपों को ग़लत बताते हुए नए क़ानून पर निराशा जताई है.

********************************************************************

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के ख़र्चों में कटौती के परिणामस्वरूप बीबीसी की तीन भाषाई सेवाएं शुक्रवार से बंद हो रही हैं.

बीबीसी की सर्बियाई और लातिनी अमरीकी सेवा में 70 साल से भी अधिक से चल रहे प्रसारण थम जाएंगें. हालांकि लातिनी अमरीकी सेवा इंटरनेट पर उपलब्ध रहेगी.

बीबीसी विश्व सेवा की शुक्रवार को बंद होने वाली तीसरी सेवा है 'अफ़्रीका के लिए पुर्तगाली' सेवा. ये सेवा अफ़्रीका के अंगोला और मोज़ाम्बीक़ में सुनी जाती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+