शीला दीक्षित पर भड़के सुरेश कलमाड़ी

शीला दीक्षित पर भड़के कलमाड़ी
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर वार करते हुए राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के पूर्व प्रमुख सुरेश कलमाड़ी ने कहा है कि सीबीआई को शीला दीक्षित और दो अन्य केंद्रीय मंत्रियों से पूछताछ करनी चाहिए.

सीबीआई राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जाँच कर रही है. राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के ख़िलाफ़ शीला दीक्षित के बयानों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलमाड़ी ने कहा,“जाँच शुरु होने से पहले ही उन्होंने कहा दिया कि सारे घोटाले आयोजन समिति ने किए हैं. इसका क्या मतलब है?"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो चाहते हैं कि शीला दीक्षित, एमएस गिल और जयपाल रेड्डी से भी जाँच एजेंसी सवाल पूछे तो कलमाड़ी का कहना था, “केवल आयोजन समिति के पीछे ही हाथ धोकर क्यों पड़े हैं. खेल के आयोजन से जुड़े सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाना चाहिए."

'मैने कुछ ग़लत नहीं किया'

शीला दीक्षित पर निशाना कसते हुए कलड़ी बोले कि उन्हें पहले ये देखना चाहिए कि उनके विभाग और बजट के साथ क्या हुआ था. पूर्व खेल मंत्री एमएस गिल भी कलमाड़ी के निशाने पर थे. कलमाड़ी ने कहा, “पता नहीं खेल मंत्री बनने के बाद लोगों को क्या हो जाता है. जब राष्ट्रमंडल खेलों के बाद खिलाड़ियों के लिए विशेष कार्यक्रम में मुझे नहीं बुलाया गया तो मुझे दुख पहुँचा था."

कलमाड़ी ने कहा कि वे गिरफ़्तार किए जाने की अटकलें से डरते नहीं हैं और उन्होंने कुछ ग़लत नहीं किया है. जब उनसे पूछा गया कि खेलों में हुई अव्यवस्थाओं के लिए कौन ज़िम्मेदार हैं तो यही बोले कि राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े सभी सरकारी अधिकारियों से सवाल पूछे जाने चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+