एक मंच पर होंगे मनमोहन, बारादाई, सारा

ज़ुबैर अहमद
बीबीसी संवाददाता, वाशिंगटन
अलास्का की पूर्व गवर्नर सारा पेलिन रिपब्लिकन पार्टी की लोकप्रिय नेता हैं
अमरीका में विपक्ष की नेता और 2008 में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं सारा पेलिन अगले महीने भारत का दौरा करेंगी.
एक कान्फ्रेंस में भाग लेने भारत आ रही सारा पेलिन के लिए ये इस साल का पहला विदेशी दौरा होगा.
सूत्रों के अनुसार वो 19 मार्च को 'इंडिया टुडे ग्रुप' की ओर से आयोजित की जाने वाली एक सालाना कान्फ्रेंस में भाषण देंगी.
इस कान्फ्रेंस में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मिस्र के प्रमुख विपक्षी नेता मोहम्मद अल बारादाई भी भाग लेंगे.
अनुमान लगाया जा रहा है की वो 2012 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार हो सकती हैं.
हालांकि इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मामलों पर पकड़ भी ज़रूरी है और इस साल वो कई देशों की यात्रा की योजना बना रही हैं.
भारत की यात्रा इस साल उनकी पहली यात्रा होगी. सारा पेलिन की आख़िरी विदेश यात्रा 2009 में हुई थी जब वो हांगकांग गई थीं.
हाल में उन्होंने इसराइल में हुई एक कान्फ्रेंस से भेजे गए निमंत्रण को ठुकरा दिया था.
अलास्का राज्य की पूर्व गवर्नर सारा पेलिन रिपब्लिकन पार्टी की एक लोकप्रिय नेता हैं और अगली बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए अहम उम्मीदवारों की फ़ेहरिस्त में उनका नाम लिया जा रहा है












Click it and Unblock the Notifications