क्या सचमुच जेल जाएंगे सुरेश कलमाड़ी?
कलमाड़ी भी इस बात को बाखूबी समझ रहे हैं इसलिए वे कभी राष्ट्रमंडल खेलों की जेपीसी जांच की मांग करने लगते हैं तो कभी गेम्स में हुई लापरवाहियों के लिए दिल्ली सरकार समेत एन्य आला अधिकारियों पर आरोप मढ़ने लगते हैं। कलमाड़ी को अपनी ही बुनी रेशमी चादर अब कफन की तरह लगने लगी है। मालूम हो कि सुरेश कलमाड़ी द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों में की गई लापरवाहियों और बदइंतजामी से सरकार बेहद खफा है।
देश और विदेश दोनों ही जगह सरकार की राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में हुए भ्रष्टाचार से बेहद किरकिरी हुई। यही नहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने पर विदेश मंत्री एस एम कृष्णा से ऑस्ट्रलिया ने कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजन के समय अपने खिलाड़ियों द्वारा लगाई धनराशि के भुगतान की भी मांग से भी सरकार की पूरे विश्व में नाक कटी। इन सबके बाद कलमाड़ी का नपना तो तय हो चुका है, शायद इसीलिए कलमाड़ी बलि के बकरे की तरह तड़फड़ा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications