पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब जाएगा सुप्रीम कोर्ट

कसाब के वकील फरहाना शाह ने बुधवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वो कसाब की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही याचिका दाखिल करेंगे।
कानून विशेषज्ञों की मानें तो कसाब को सुप्रीम कोर्ट जाने का पूरा अधिकार है। उसी अधिकार का प्रयोग करते हुए वो याचिका दाखिल कर सकता है। यही नहीं अगर सुप्रीम कोर्ट भी उसकी फांसी की सज़ा को बरकरार रखता है, तो वो राष्ट्रपति से अपील कर सकता है।
इस पूरी प्रक्रिया में अभी एक साल और लग सकता है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट जाने पर जरूरी नहीं है कि इसे फास्ट ट्रैक अदालतों की तरह ही लिया जाए। यह सुप्रीम कोर्ट पर निर्भर करेगा कि वो इस मामले पर फैसला सुनामें में कितना समय लेता है।
यही नहीं चूंकि राष्ट्रपति कार्यालय में फांसी की सज़ा माफ कराने के लिए कई अर्जियां पहले से हैं, लिहाजा क्रमबद्ध तरीके से जाने पर कसाब को छह से सात महीने का समय लग सकता है। कसाब को जल्द से जल्द फांसी तभी हो सकती है, अगर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति कार्यालय इस मामले को प्राथमिकता से ले।












Click it and Unblock the Notifications