उड़ीसा : माओवादियों की गिरफ्त से डीएम-इंजीनियर छूटे
उड़ीसा। आखिरकार 17 फरवरी से अगवा किये गये डीएम और उससे पहले नक्सलियों के हाथ में फंसे जूनियर इंजीनियर को फिलहाल छोड़ दिया गया है। अभी अभी खबर मिल रही है कि मलकानगिरी के कलेक्टर आर वी कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पवित्र मांझी माओवादियों के गिरफ्त से आजाद हो गये हैं। एक न्यूज चैनल एनडीटीवी के मुताबिक कृष्णा और मांझी माओववादियें सो आजाद होने के बाद चित्राकोंड के करीब जनवई घाट पहुंचे हैं।
क्लिक करें : क्रिकेट विश्वकप 2011 पेज
हालाकि अभी तक कोई सरकारी बयान जारी नहीं हुआ है और ना ही किकी अधिकारी ने कुछ कहा है लेकिन इतना तय है कि कलेक्टर और इंजीनियर दोनों ही आजाद हो चुके हैं। जबकि इसके पहले ये कहा जा रहा था कि माओवादियों से बातचीत लगातार जारी है, औऱ अगले 48 घंटों में कलेक्टर की रिहाई होने की उम्मीद है।
कलेक्टर की रिहाई की खबर देने वाले वरसाना राव ने इस पर खेद जताते हुए कहा कि मंगलवार को जारी खबरें सही नहीं थी। जिनमें कहा गया था कि दोनों अधिकारियों का चार सरपंचों के हवाले कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि रिहाई की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही दोनों को मुक्त कर दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications