दिल्ली : कोहरे के चलते हवाई उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान
दिल्ली। यूं तो अब सर्दी के जाने के दिन है, जहां हम लगातार इन दिनों सुन रहे है कि सर्दी ने अपना खौफनाक चेहरा कहीं छुपा लिया है वहीं दिल्ली में मंगलवार सुबह फिर से कोहरे की घ नी चादर देखी गई जिसके चलते एक बार फिर से दिल्ली के आसमान में चक्का जाम हो गया है। इस कारण यात्रियों का भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली में मंगलवार सुबह छाई कोहरे की चादर की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुईं। अधिकारियों के मुताबिक कोहर छाए होने की वजह से दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों सहित तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।
आईएमडी के मुताबिक जल्द ही कोहरा छंट जायेगा और दिन साफ हो जायेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।
दिल्ली में रविवार को 14.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस तरह इन सर्दियों में कुल 42.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।













Click it and Unblock the Notifications