ब्रिटेन में लोकप्रिय हुआ भारतीय 'कामसूत्र'
लंदन। भारत के प्राचीन लेखक वात्यायन द्वारा लिखी गई पुस्तक 'कामसूत्र' अब ब्रिटेन में ख्याति प्राप्त कर रही है। जी हां कामसूत्र का अंग्रेजी अनुवाद - कामसूत्र: द आर्ट ऑफ प्लेज़र को ब्रिटेनवासी खूब पसंद कर रहे हैं। यह अनुवादित पुस्तक भारतीय लेखक एनडी हक्सर ने लिखी है।
अंग्रेजी में अनुवादित कामसूत्र लोगों के बीच इतनी ज्यादा पसंद की जा रही है कि ब्रिटेन के मीडिया ने भी इसकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन तारीफों ने उन सभी बातों को धोकर रख दिया, जिसमें यह कहा गया था कि कामसूत्र को हमेशा गलत ढंग से ही प्रस्तुत किया जाता है।
ब्रिटेन के नंबर वन समाचार पत्र दि गार्जियन ने इस पुस्तक की चर्चा करते हुए लिखा है कि इसमें आधुनिक युग के पुरुषों और महिलाओं की जीवनशैली का जिक्र किया गया है, जिससे कामसूत्र व्यस्तता से भरी जिंदगी में और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गया है। अखबार ने लिखा है कि डीएन हक्सर ने कामसूत्र का रोचक अनुवाद पेश किया है। इसके लिए लेखक सभी के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।
वहीं एक अन्य समाचार पत्र डेली मेल ने लिखा कि इसमें यौन प्रक्रियाओं को बहुत रचनात्मक ढंग से पेश किया गया है। इसमें इंसान के धर्मिक और आर्थिक जीवन दोनों से जोड़कर कामसूत्र को देखा गया है। इस किताब ने उन सभी भ्रंतियों को मात दी है, जिसमें हमेशा से कामसूत्र को सिर्फ सेक्स से जोड़ा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications