मनमोहन के बयान को मोदी ने साल का सबसे बड़ा मजाक बताया
नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस के बीच खींच-तान तो चलती रहती है लेकिन अब ये खींच तान एक युद्ध में बदल चुकी है. ये हमारा नहीं बल्कि राजनैतिक हालात का कहना है। बुधवार को टीवी संपादको के समक्ष पहली बार प्रस्तुत हुए देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक सवाल के जवाब पर गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा था। दोनों राजनैतिक के महान पुराधाओं की लड़ाई कि सी चूहा-बिल्ली के लड़ाई से कम नही है।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि भाजपा जबरदस्ती एक अपराधी रूपी मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है, उनका इशारा नरेन्द्र मोदी और गुजरात के गृहमंत्री अमित शाह की ओर था। जिस के जवाब पर हमेशा रूखा बोलने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को खुलकर सामने आये और उन्होंने मनमोहन सिंह के बयान को साल 2011 का सबसे बड़ा जोक यानी मजाक कह डाला।
उन्होंने कहा कि उन्हें पीएम के बर्ताव पर बेहद हंसी आती है, उन्होंने मनमोहन सिंह को देश का अब तक का सबसे बेबस औक कमजोर मंत्री करार दिया। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी ने भी मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बेहद ही कमजोर मंत्री है उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications