कलैग्नार चैनल पर सीबीआई का छापा

2जी स्पेक्ट्रम मामले की जांच कर रही सीबीआई के अधिकारी शुक्रवार सुबह डीएमके नियंत्रित टीवी चैनल 'कलैग्नार' के दफ़्तर में पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं.
केंद्रीय जांच एजेंसी कलैग्नार चैनल के प्रबंध निदेशक शरद कुमार से भी पूछताछ करने के लिए उनके घर पहुंची.
कलैग्नार टीवी चैनल में करुणानिधि की बेटी कनिमोझी की बीस फ़ीसदी हिस्सेदारी है.
शुक्रवार को मारे गए छापे उन आरोपों के बाद पड़े हैं जिनमें डीएमके नियंत्रित टीवी चैनल पर एक टेलीकॉम कंपनी से जुड़े कंपनियों से करोड़ों रुपए लेने की बात कही गई थी.
कलैग्नार टीवी चैनल पहले ही इन आरोपों का खंडन कर चुका है.
ख़ुद को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में उलझता देखकर कलैग्नार टीवी ने बुधवार को कहा था कि उसका विवादास्पद टेलीकॉम समझौतों से कोई ताल्लुक़ नहीं है.
ताज़ा घटनाक्रम के बाद 2जी स्पेस्ट्रम आवंटन मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है.
इसके अलावा शुक्रवार को ही सीबीआई की एक अन्य टीम ने दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पांच अधिकारियों के घर छापे मारे हैं.












Click it and Unblock the Notifications