राहत की आफत से बदनाम हुई माधुरी-मलाइका...
नई
दिल्ली। पाकिस्तानी सूफी गायक राहत फतेह अली खान की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है, विदेशी धन के मामले में फंसे राहत फतेह अली खान से गुरूवार को डीआरआई ने 12 घंटे की पूछताछ की। राहत के इंवेट मैनेजर की डायरी से बॉलीवुड क्वीन रह चुकी माधुरी दीक्षित और आईटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान का नाम मिला है, जिनके नाम के आगे 30-30 लाख की पेमेंट का जिक्र है। id="toptextpromo"> डीआरई दोनों सितारों से ये पता करने की कोशिश करेगी कि क्या इस पेमेंट के बाद दोनों सितारों ने इस आयकर दिया था या नहीं। डायरी के अनुसार ये बात पिछले साल के एक प्रोग्राम की है जहां माधुरी और मलाइका ने स्टेज शो किया था। जिसके एवज में उन्होंने 30-30 लाख रूपये लिये थे। एक टीवी चैनल के मुताबिक दोनों सितारों को डीआरई ने नोटिस भेजा है, हालाकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले एक पत्रकार से बात करने के दौरान माधुरी के सेक्रेटरी रिंकू राकेश नाथ ने ये साफ कर दिया कि उन्हें इस विषय पर कोई जानकारी नहीं है। जबकि मलाइका की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। खैर क्या सच है और क्या झूठ इस बारे में पता चल ही जायेगा लेकिन इतना तो तय है कि राहत की आफत ने दोनों सितारों को बदनाम कर दिया है। गलत कहना ना होगा कि मलाइका इन दिनों ये गा रही हों की मुन्नी बदनाम हुई राहत तेरे लिए...।











Click it and Unblock the Notifications