'राहत' के काले धंधे में माधुरी, मलाइका, मीका शामिल!

नई दिल्ली। पाक सिंगर राहत फतेह अली खान के पास जरूरत से ज्यादा विदेशी धन कहां से आया इस बात का पता तो अभी लग नहीं पाया है लेकिन इस मामले में बॉलीवुड के कई और बड़े नाम जुड़ते जा रहे है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है विदेशों में काला धन रखने वाले केवल नेता ही नहीं बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां भी है।

टीवी न्यूज चैनल स्टार प्लस के मुताबिक राहत मामले में एक इवेंट मैनेजर चित्रेश श्रीवास्तव का नाम सामने आया है जो कि एक इवेंट मैनेजर का काम करते हैं। इनकी कंपनी का नाम आईलेन टेलीफिल्म एंड इवेन्ट्स कंपनी हैं। जिसका काम हैं बॉलीवुड हस्तियों का स्टेज शो कराना है, इसके अलावा ये कंपनी लोगों की वेडिंग मैन्जमेंट का काम भी करती है। आपको बता दें कि चित्रांश श्रीवास्तव मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्वीवास्तव के भाई है।

चित्रांश श्वीवास्तव के घर से एक डायरी बरामद हुई है जिसमें बॉलीवुड के तीन मशहूर हस्तियों का जिक्र है, ये मशहूर हस्तियां है, बालीवुड की नंबर वन अभिनेत्री रह चुकी माधुरी दीक्षित, आईटम क्वीन मलाइका अरोड़ा औऱ पॉप पंजाबी सिंगर मीका सिंहा है। डायरी के मुताबिक चित्रेश ने माधुरी, मलाइका को 30-30 लाख पेमेंट किये हैं। खबर आ रही है कि डीआरआई की टीम इस बात की भी जांच करेगी की ये रकम इन्हें कब और किस सिलसिले में दी गई।

आयकर विभाग इस बात की जांच करेगा कि इन अभिनेत्रियों को यदि यह रकम मिली तो उनकी ओर से आयकर चुकाया या नहीं। इससे पहले आपको बता दें कि मंगलवार को राहत फतेह अली खान को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। उनके पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया है, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक राहत भारत छोड़ कर नहीं जा सकते हैं। उनसे दोबारा पूछताछ 17 फरवरी को होगी।

गौरतलब है कि पाक के मशहूर राहत राहत फतेह अली खान रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जिस समंय वो दुबई के रास्ते लाहौर जा रहे थे। राहत फतेह अली खान के पास आवश्यकता से अधिक अमेरिकन डॉलर बरामद किये गये थे। भारतीय मु्द्रा के मायने में उनके पास लगभग 60 लाख का कैश बरामद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+