एंटनी करेंगे पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बत में चीनी सेना को आधुनिक हथियारों से लैस किए जाने के मद्देनजर रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी शुक्रवार से पूर्वोत्तर राज्यों का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह सुरक्षा की स्थिति एवं केंद्र सरकार द्वारा ढांचागत विकास के लिए दिए गए आदेश के अनुपालन की समीक्षा करेंगे।
इस दौरे में सेना प्रमुख वी.के. सिंह एवं रक्षा सचिव प्रदीप कुमार भी एंटनी के साथ जाएंगे।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यहां गुरुवार को कहा, "एंटनी दो दिन के पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर कल (शुक्रवार) को रवाना होंगे। वह वहां ढांचागत विकास में आई प्रगति एवं सुरक्षा उपायों की स्थिति का जायजा लेंगे।"
उन्होंने बताया कि एंटनी असम में तेजपुर और झाबुआ, नागालैंड में रंगापहाड़ सैन्य छावनी, अरुणाचल प्रदेश में किबिठू तथा मणिपुर में लीमाखोंग का दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications