प्रधानमंत्री शुक्रवार से असम दौरे पर
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा करने की भी सम्भावना है।
ज्ञात हो कि राज्य में अप्रैल और मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर वह कामरूप जिले में एक रैली को सम्बोधित करेंगे और जोरहाट में देश के दूसरे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजायन की आधारशिला रखेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री शिवसागर में भी राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री अपनी सरकार द्वारा उल्फा के शीर्ष नेताओं के साथ शुरू की गई शांति वार्ता के बारे में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जान सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications