किशोरी को आग लगाने वाला युवक गिरफ्तार
जिले के मितौली थाना क्षेत्र के चंदरपुरवा गांव में 20 वर्षीय अंगद कुमार ने अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को उसके घर में घुसकर आग लगी दी।
लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक डी.के.राय ने संवाददाताओं को बताया, "करीब 60 फीसदी से ज्यादा जली किशोरी को सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।"
राय ने कहा कि घटना के बाद से फरार आरोपी अंगद कुमार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि मामला गत 14 फरवरी की देर शाम का है लेकिन प्रकाश में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आया।
पीड़िता के पिता की शिकायत के मुताबिक अंगद ने घर में अकेला पाकर उसकी पुत्री के साथ दुराचार करने का प्रयास किया और विफल होने पर घर में रखा मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगी दी और फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications