आंध्र के विधायक पर हमला करने वाले चालक को जेल
टीआरएस नेता राजेंद्र के चालक मल्लेश को विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र मनोहर के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने 29 मार्च को बजट सत्र खत्म होने तक उसे जेल में रखने का आदेश दिया।
विधानसभा परिसर अध्यक्ष के नियंत्रण में है, इसलिए मनोहर ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह आरोपी को गिरफ्तार कर उनके समक्ष पेश करे।
उन्होंने सदन को बताया कि एक बाहरी तत्व विधायक जयप्रकाश पर हमले में शामिल था। उसने विधायकों के हंगामे का फायदा उठाया। मनोहर ने हैदराबाद पुलिस आयुक्त ए.के. खान से इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी।
इससे पहले विधानसभा सचिव राजा सदाराम की शिकायत पर चालक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications