समिति सुनेगी एयर एंडियाकर्मियों की शिकायतें (लीड-1)

रवि ने यहां देश में वाणिज्यिक घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने के सौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, "हमने एक तंत्र गठित किया है, जिसके तहत हमारे पास एक समिति होगी जो यूनियनों के विविध मुद्दों को सुलझाएगी, जिसमें वेतन की समानता जैसे मुद्दे भी होंगे।"

रवि के मुताबिक 16 और 17 फरवरी को एयरलाइन की 14 कर्मचारी संघों के साथ हुई उनकी बातचीत रचनात्मक व सकारात्मक रही है।

उन्होंने कहा, "मेरी यूनियनों के साथ हुई बातचीत अच्छी रही। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की. शिकायतों पर और आगे कैसे बढ़ा जाए इस सम्बंध में बात हुई। बातचीत का नतीजा सकारात्मक रहा।"

आर्थिक तंगी झेल रही एयर इंडिया एयरलाइन के पायलटों के संघ ने बकाया देय राशि का भुगतान न होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी। इसके बाद रवि ने यूनियनों से बातचीत की थी।

मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया का खोया सम्मान फिर से बहाल करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की पैतृक कम्पनी नेशनल एविएशन कम्पनी ऑफ इंडिया को 2009-10 में 5,551 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पिछले साल इस कम्पनी को 7,189 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

रवि ने कहा कि एयर इंडिया और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण में फिर से जान फूंकना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+