पाक अधिकृत कश्मीर के शरणार्थियों ने मकान खंडों पर कब्जा करने की धमकी दी
जम्मू के निकट जागती में कश्मीरी विस्थापितों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त 4,000 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इस परिसर का उद्घाटन मार्च में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कराए जाने की सम्भावना है।
एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चुन्नी ने कहा कि फ्लैट का आवंटन शरणार्थियों और विस्थापितों के अनुपात के हिसाब से किया जाना चाहिए। यहां पाकिस्तानी कश्मीर के शरणार्थियों की संख्या 12,00,000 और कश्मीरी विस्थापितों की संख्या 2,00,000 है।
उन्होंने कहा कि अन्यथा हम फ्लैट पर कब्जा करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वे भी उसी तरह जम्मू के नागरिक हैं, जिस तरह कश्मीरी विस्थापित।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह मानना हास्यास्पद है कि वह एक दिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस ले लेगी और शरणार्थियों को वहां वापस बसा देगी।
उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तानी कश्मीरी शरणार्थियों के साथ भेदभाव कर दोहरे मापदंड अपना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications