मैंना सोचा आडवाणी ने राजनीति छोड़ दी : सोनी
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सोचती थीं कि आडवाणी ने 'राजनीति छोड़ दी' है। भाजपा द्वारा काले धन के खातों पर जारी रिपोर्ट में सोनिया गांधी के नाम का जिक्र आने पर आडवाणी ने खेद प्रकट किया है। उनके खेद प्रकट करने पर सोनी ने यह टिप्पणी की।
एक समारोह के इतर सोनी ने पत्रकारों से कहा, "मैं सोचती थी कि आडवाणी कुछ समय पहले राजनीति छोड़ चुके हैं और उन्होंने नए नेताओं जैसे सुषमा स्वाराज और अरुण जेटली को नेतृत्व सौंप दिया है।"ज्ञात हो कि विदेशों में जमा काले धन के बारे में पता लगाने व उस वापस लाने की रणनीति सुझाने के लिए भाजपा द्वारा एक समिति गठित की गई थी। उस समिति ने दावा किया था कि स्विट्जरलैंड के बैंकों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पति राजीव गांधी का खाता है।
आडवाणी ने रिपोर्ट में सोनिया गांधी और उनके पति के नाम का उल्लेख किए जाने पर सोनिया को पत्र लिखकर खेद जताया। इससे पहले सोनिया ने आडवाणी को पत्र लिखकर आरोपों को खारिज किया था।आडवाणी के खेद जताने पर सोनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आडवाणी अलग अलग मुद्दों पर बयान देते आ रहे हैं..सम्भवत: वह बिना पर्याप्त अध्ययन के बयान दे देते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications