राष्ट्रमंडल घोटाला : अधिकारियों के परिसरों पर सीबीआई छापे (लीड-1)
सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "विभिन्न स्थानों पर छापेमारी आज (शुक्रवार) सुबह शुरू हुई।"
ज्ञात हो कि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन पिछले वर्ष 3 से 14 अक्टूबर तक हुआ था। इसके आयोजन में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
सीबीआई इससे पहले आयोजन समिति से जुड़े चार अधिकारियों-टी.एस. दरबारी, संजय महेंद्रू, एम. जयचंद्रन और शेखर देवरुखकर को गिरफ्तार कर चुकी है। 11 फरवरी को गिरफ्तार किए गए देवरुखकर को छोड़ कर सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
इस सिलसिले में मेरोफॉर्म इंडियन प्रा.लि. एवं जी.एल. इवेंट्स प्रा.लि. के निदेशक बीनू नानू को भी गिरफ्तार किया गया था। वह इस समय जेल में हैं। उन पर आरोप है कि वह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ओवरलेज के 600 करोड़ रुपये के ठेके में हुई धांधली में संलिप्त रहे हैं।
ओवरलेज के कार्यो में टेंटों की आपूर्ति, सचल शौचालय एवं एयरकंडीशनरों का इंतजाम शामिल था।
केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में 24 जनवारी को आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और समिति के महासचिव ललित भनोट को पद से हटा दिया था।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 16 फरवरी को कहा था कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में गड़बड़ी करने वाले बचकर निकल नहीं पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications