हिमाचल में फसल विविधता के लिए जापानी ऋण
धूमल ने एक बयान में कहा कि 321 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश फसल विविधता संवर्धन परियोजना पर काम करने के लिए गुरुवार को वित्त मंत्रालय और जापान सरकार के बीच नई दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है।
यह ऋण जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा दिया जा रहा है। इस परियोजना के तहत चरणबद्ध तरीके से कृषि संरचना का विकास और किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
धूमल ने कहा कि राज्य दो सालों से परियोजना की मंजूरी के लिए कोशिश कर रहा था।
इस परियेाजना को लागू करने के लिए राज्य ने एक स्वायत्त प्रबंधन इकाई गठित की है।
परियोजना के तहत कृषि उद्यम और ऊंची कीमत वाले फसलों को बढ़ावा देकर जीविका के अवसरों का विकास किया जाएगा।
कृषि राज्य में आजीविका का मूख्य स्रोत है और 69 फीसदी आबादी यहां कृषि पर निर्भर है।
एक आंकड़े के मुताबिक राज्य में कुल कृषि भूमि का 86 फीसदी छोटे किसानों, 13 फीसदी मध्यम दर्जे के किसानों और 0.4 फीसदी भूमि बड़े किसानों के पास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications