बांदा में दलित किशोरी से बलात्कार
नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टी.आर. शाक्यवार ने बताया, "अनुसूचित वर्गीय कमलेश की 15 वर्षीया बेटी सीमा (दोनों परिवर्तित नाम) अपने घर में अकेली थी, तभी पिछवाड़े से पड़ोस का राकेश दीवार फांद कर उसके घर में घुस गया और तमंचे का भय दिखा कर बलात्कार किया।"
उन्होंने कहा, "पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्घ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications