'बर्निग ट्रेन' बनने से बची जनसेवा एक्सप्रेस
रामपुर स्टेशन के छूटने के बाद बरेली की तरफ जा रही जनसेवा एक्सप्रेस के इंजन में जिले के मिलक रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी, रामपुर के उप-निरीक्षक राकेश सिंह यादव ने संवाददाताओं को बताया कि इंजन में लगी आग बोगियों तक पहुंच पाती, उससे पहले ही आग पर काबू पाकर उसे बुझ्झा लिया गया। घटना के समय रेलगाड़ी की रफ्तार ज्यादा नहीं थी। आग लगते ही चालक रेलगाड़ी रोककर समय रहते सुरक्षित उतर गए।
यादव के मुताबिक फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications