पुलिसकर्मी की हत्या, 3 गिरफ्तार
घटना जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंदा बाजार कस्बे के पास की है जहां अवैध लकड़ी ले जा रहे ट्रक सवार तस्करों ने वाहन चेकिंग कर रहे सिपाही नित्यानंद सिंह (32) की पहले बुरी तरह से पिटाई की और बाद में गोली मारकर फरार हो गए।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भगवान शरण श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि गोलियां लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
श्रीवास्तव ने बताया कि घटना को अंजाम देकर लकड़ी तस्कर कुछ दूर आगे ट्रक छोड़कर भाग गए थे। घेराबंदी करके तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications