श्रीलंका ने दिया 136 भारतीय मछुआरों की रिहाई का आदेश
समाचार पत्र 'डेली मिरर' के मुताबिक प्वाइंट प्रेडो कस्बे में स्थित जिला अदालत ने मछुआरों की रिहाई के आदेश दिए।
समाचार पत्र के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना मछुआरों और उनकी 25 नावों को समुद्री सीमा पर भारतीय तट रक्षक अधिकारियों को सौंपेगी।
सूत्रों ने बताया कि मछुआरों को रिहा करने के लिए भारत ने श्रीलंका सरकार से आधिकारिक अनुरोध किया था। श्रीलंका सरकार से मशविरा करने के बाद न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी मछुआरों को रिहा करने पर सहमत हुए।
ज्ञात हो कि मंगलवार शाम श्रीलंका की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे 112 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका के अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। बाद में मछुआरों को प्वाइंट प्रेडो के दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। दंडाधिकारी ने उन्हें 28 फरवरी तक के लिए हिरासत में भेजा था।
जबकि 24 अन्य भारतीय मछुआरों को बुधवार शाम श्रीलंकाई समुद्री सीमा में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया। उन्हें एक मार्च तक हिरासत में भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications