अमरनाथ यात्रा शुरू होगी 29 जून से
श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तिथि तय करने से पहले नई दिल्ली में जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जलवायु, सुरक्षा जरूरतों एवं तीर्थ यात्रियों की संभावित संख्या के बारे में चर्चा की।
ज्ञात हो कि तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा तब शुरू करने हैं, जब यहां की गुफानुमा मंदिर में बर्फ जमने लगती है और वह शिवलिंग का आकार ले लेती है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि भगवान शिव प्रतिवर्ष इसी रूप में वहां प्रकट होते हैं। दक्षिणी कश्मीर स्थित हिमालय पर्वत पर यह स्थल समुद्र तल से 13,500 फुट की ऊंचाई पर है।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल वोहरा श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। जून 2008 में राज्यपाल का पद संभालने के बाद तीन वर्ष से वह राज्य में गर्मियों के दिनों में होने वाली परेशानियों से अवगत रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications