उपभोक्ता मूल्य जनवरी में 6 फीसदी अधिक
नए सूचकांक के तहत तीन अलग-अलग सूचकांक हैं- गांव और शहर के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और समग्र उपभोक्ता मूल्य सूचकांक।
सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में गांवों के सीपीआई में सात फीसदी, शहरों के सीपीआई में चार फीसदी और समग्र सीपीआई में छह फीसदी की वृद्धि हुई है।
नए सूचकांक में आधार वर्ष 2010 को माना गया है।
नया सूचकांक मासिक आधार पर हर महीने के 18 तारिख को जारी किया जाएगा।
सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी एक बयान में कहा गया था कि मौजूदा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में देश के सभी हिस्सों का प्रतिनिधित्व नहीं हो रहा है। इससे मूल्य की वास्तविक स्थिति का पता नही चलता है। इसलिए एक नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की जरूरत है, जिसमें आबादी के सभी हिस्से उपभोक्ता व्यवहार को समाहित किया जा सके।
थोक मूल्य पर आधारित महंगाई की दर जनवरी में 8.23 फीसदी दर्ज की गई, जबकि खाद्य महंगाई की दर जनवरी के आखिरी सप्ताह में 13.07 फीसदी रही। खाद्य महंगाई की दर पांच फरवरी को समाप्त सप्ताह में घटकर 11.05 फीसदी पर आ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications