खिलौने के चक्कर में बच्चा फंसा मशीन में
बच्चे को बाहर निकालने के लिए पुलिस, एम्बुलेंस पारामेडिक्स और बचावकर्मियों का दल बुलाना पड़ा। वे बच्चे को सकुशल निकालने में सफल रहें।
यह घटना लेक हैवेन शॉपिंग सेंटर में सुबह के समय हुई, जब बच्चा खिलौना लेने की कोशिश कर रहा था।
तीन वर्षीय बालक कैलम सैमट ने मौके का इंतजार किया। उसकी मां ट्रैसरी सैमट की निगाह उसपर से हटते ही वह मशीन में खिलौना पहुंचाने वाले उपकरण पर चढ़ गया। उसकी मां ने जब उसे पुकारा तो उसने खिलौनों के बीच से सिर उठाकर कहा कि 'मैं यहां हूं'।
बचाव कर्मियों को बच्चे को बाहर निकालने में 10 मिनट का समय लगा।
समाचार पत्र सिडनी मॉर्निग हेराल्ड के मुताबिक मशीन का दरवाजा खोलकर बच्चे को बाहर निकाला जा सका।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बच्चा खिलौनों को पकड़कर काफी उत्साहित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications