बहरीन के शाह ने सन्य कार्रवाई को सही ठहराया

मनामा/तेहरान। बहरीन के शाह हमाद बिन ईसा अल-खलीफा ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मनामा में सेना द्वारा की गई कार्रवाई को सही ठहराया है।शाह ने जोर देकर कहा कि सरकार ने शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे को बढ़ा दिया है।
ईरान की प्रेस टीवी द्वारा शुक्रवार को दी गई खबर के मुताबिक शाह खलीफा ने सरकार की वर्तमान रणनीति को लेकर गुरुवार को कमांडर-इन-चीफ मार्शल शेख खलीफा बिन अहमद अल खलीफा के साथ बातचीत की थी।

शाह ने बाद में सैनिकों की बहादुरी और देश के लिए अपने कर्त्वयों को लेकर तैयार रहने के लिए प्रशंसा भी की।खबरों के मुताबिक सैन्य अड्डे से जारी एक बयान में शाह ने कहा कि सरकार ने शांतिपूर्ण और कानूनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे को बढ़ा दिया है।शाह के सैन्य अड्डे से रवाना होने से कुछ घंटों के भीतर ही लगभग 60-70 टैंक और हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों को मनामा भेजा गया।

पिछले चार दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम सात लोग मारे जा चुके हैं। चार लोगों की मौत गुरुवार तड़के उस समय हुई जब पुलिस ने सो रहे प्रदशर्नकारियों पर कार्रवाई की थी।गौरतलब है कि मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफा देने के बाद बहरीन में इसी सप्ताह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। बहरीन के अलावा यमन, ईरान और लीबिया में भी सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+