चीन के रेस्टोरेंट में लजीज भोजन बनाते हैं रोबोट
शंघाई के नानजिंग रोड पर स्थित विशडूईंग रेस्तरां के ये रोबोट इतने कुशल हैं कि वे तीन मिनट के भीतर स्वादिष्ट चीनी भोजन तैयार कर सकते हैं। ये ग्राहकों को आठ अलग-अलग तरह के भोजन परोस सकते हैं। ये चीन के चर्चित व्यंजन कुंग पाओ चिकेन जैसे व्यंजन भी तैयार कर सकते हैं।
समाचार पत्र 'शंघाई डेली' के मुताबिक रोबोट पर हर तरह के खाने के लिए अलग-अलग बटन मौजूद होंगे और कर्मचारियों को सिर्फ रोबोट पर सम्बंधित बटन दबाने की जरूरत होगी।
बर्तन साफ करने, खाना बनाने और परोसने में रोबोट को सिर्फ तीन मिनट लगते हैं।
शंघाई की डिंग फूड डेवलपमेन्ट कारपोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि एक रोबोट की कीमत दो लाख युआन (30,350 डॉलर) है। फास्टफुड तैयार करने वाली यह कम्पनी देशभर में अपने 100 स्टालों पर रोबोट लगाने की योजना बना रही है।
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले रोबोट को शंघाई में आयोजित हुए वर्ल्ड एक्सपो 2010 प्रदर्शनी में भी शामिल किया गया था, जहां उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications