मून ने बहरीन में प्रदर्शनकारियों के दमन की निंदा की
बान ने कहा, "बहरीन से आ रही खबरें चिंताजनक हैं। प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के खिलाफ हिंसा का प्रयोग नहीं होना चाहिए।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राजधानी मनामा के पर्ल चौराहे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए संघर्षो में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरों के मुताबिक इनमें से तीन लोगों की मौत तब हुई जब पुलिस ने सोते हुए प्रदर्शकारियों पर हमला किया। इस घटना के बाद एक मंत्री से इस्तीफा लिए जाने की खबर है।
बान ने कहा, "प्रदर्शन रोकने के लिए इस तरह की हिंसक कार्रवाइयों से मैं चिंतित हूं।"
उन्होंने कहा, "शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान प्रशासन को मानवाधिकारों का सम्मान करना चाहिए। किसी पक्ष की ओर से हिंसा नहीं होनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications