मिस्र में 3 पूर्व मंत्रियों सहित 4 हिरासत में लिए गए
सरकारी समाचार एजेंसी एमईएनए के मुताबिक मुबारक के कार्यकाल के दौरान आंतरिक मंत्री रहे हबीब अल-अदली, पूर्व आवास मंत्री अहमद अल-मघराबी, पूर्व पर्यटन मंत्री जुहेर गराना और वरिष्ठ एनडीपी नेता अहमद एज 15 दिनों तक हिरासत में रहेंगे। उनके खिलाफ जांच चल रही है।
समाचार चैनल अल अरबिया टीवी के मुताबिक इन चारों ने हालांकि किसी तरह की धांधली से इंकार किया है।
अभियोजन पक्ष ने पिछले गुरुवार को मघराबी, जराना और पूर्व व्यापार और उद्योग मंत्री राचिड मोहम्मद रचिड के खिलाफ आरोप दाखिल किए थे। आरोप दाखिल होने के एक दिन बाद मुबारक ने राष्ट्रपति पद छोड़ने की घोषणा की थी।
अल अरबिया चैनल के मुताबिक सैन्य परिषद ने वर्तमान और पूर्व सरकार के 43 सदस्यों की यात्रा पर भी रोक लगा दी है।
हाल ही में मिस्र में हुए विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 300 लोग मारे गए और करीब पांच हजार घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications