मिस्र को 15 करोड़ डॉलर की सहायता देगा अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लिंटन ने कहा कि यह धनराशि मिस्र में लगभग तीन सप्ताह तक चले विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए नुकसान की आर्थिक भरपाई के लिए उपयोग में लाई जाएगी।
क्लिंटन ने कहा, "यह बहुत स्पष्ट है कि मिस्र में हालात सामान्य बनाने के लिए क्रमिक रूप से कार्य करने की जरूरत है।"
क्लिंटन ने कहा कि स्पष्टतौर पर मिस्र को लम्बे समय तक आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मिस्र की मदद के लिए अमेरिका अतिरक्त सहायता देने की तैयारी कर रहा है।
गौरतलब है कि मिस्र, अमेरिका से वार्षिक तौर पर लगभग 1.5 अरब डॉलर की सहायता लेता है। लम्बे समय तक अमेरिका के सयहोगी रहे मुबारक ने 11 फरवरी को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications