न्यूजीलैंड में हत्या के आरोप में भारतीय को उम्रकैद
ऑकलैंड, 18 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक नागरिक को एक महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक दीपक नागपाल (24) को वर्ष 2010 में एक महिला और उसकी बेटी की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी ठहराया। अदालत ने नागपाल को कम से कम 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
मामले के मुताबिक नागपाल ने वर्ष 2010 के जून महीने में रवनीत सागा और उनकी बेटी अन्ना की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के दो दिनों बाद मां-बेटी का शव बरामद किया गया था।
उल्लेखनीय है कि इस घटना के समय रवनीत के पति देव सागा व्यावसायिक यात्रा पर भारत के दौरे पर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications