भारत-अमेरिकी व्यापार संस्था ने खुदरा बाजार के लिए उपसमिति बनाई

वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने दोनों देशों की खुदरा बाजार आपूर्ति श्रंखला का बेहतर दोहन करने के लिए एक उपसमिति का गठन किया है।

व्यापार संगठन ने कहा कि यह उपसमिति स्वास्थ्य-सौंदर्य, व्यक्तिगत देखभाल, घरेलू और खाद्य उत्पादों के उपभोक्ता उत्पाद श्रेणी में खुदरा व्यापार बढ़ाने पर काम करेगी।

अमेरिका और भारत के बीच बेहतर व्यापारिक सम्बंध के लिए काम करने वाली संस्था यूएसआईबीसी में भारत में निवेश करने वाली 300 अमेरिकी कम्पनियां और कई अंतर्राष्ट्रीय भारतीय कम्पनियां शामिल हैं।

यूएसआईबीसी के अध्यक्ष रोन सोमर्स ने गुरुवार को कहा कि कम्पास मार्केटिंग इंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेम्स सी चिप डिपाउला इस नवगठित समिति के अध्यक्ष होंगे।

यूएसआईबीसी ने कहा कि भारतीय खुदरा क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हो रहा है, फिर भी इसके सामने कई बाधाएं हैं।

डिपाउला ने कहा कि वे दोनों देशों के बीच व्यापार की सम्भावनाओं से काफी उत्साहित हैं। नवगठित समिति खुले बाजार के लाभों को बढ़ावा देने और बाजार के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए काम करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+