महिलाओं से ज्यादा बातूनी होते हैं पुरुष
मैंचेस्टर विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक ज्योफ्रे बेट्टी ने पुरुष एवं महिला संचार (बातचीत) पर हुए 56 अध्ययनों की समीक्षा की। ज्योफ्रे ने पाया कि इनमें से 24 अध्ययन बताते हैं पुरुष हर दिन अधिक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जबकि केवल दो अध्ययन ही ऐसा मानते हैं कि महिलाएं ज्यादा बातूनी होती हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इसके बाद ज्योफ्रे ने खुद अपना अध्ययन किया। उन्होंने अपने अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों को पढ़ने के लिए कुछ लेख देने से पहले विभिन्न विषयों पर 50 बातचीत रिकॉर्ड कीं। बाद में उन्होंने प्रतिभागियों को पढ़ने के लिए जो लेख दिए उनमें हर पांचवा शब्द गायब था। उन्होंने प्रतिभागियों से वहां उस शब्द का स्थान भरने के लिए कहा।
ज्योफ्रे के मुताबिक महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों का अनुमान लगा पाना बहुत मुश्किल था जबकि पुरुषों ने सामान्य शब्द ही इस्तेमाल किए।
पुरुषों के मामले में 81 प्रतिशत शब्दों का अनुमान सही था जबकि महिलाओं के मामले में केवल 71 प्रतिशत शब्द सही निकले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications