पश्चिम बंगाल में 2 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सालबोनी और कोतवाली पुलिस स्टेशनों के बीच के जंगलों में स्थित उनके छिपने के स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद दोनों पकड़े गए।
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, "पुलिस को अपनी ओर आता देख नक्सलियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।"
वर्मा ने बताया कि नक्सलियों के ठिकाने से अत्याधुनिक हथियारों सहित भारी मात्रा में गोली बारूद बरामद हुआ है।
मुठभेड़ के बाद जंगल के आस पास घूम रहे लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications