कतार में खड़े हुए राजा, तिहाड़ में हाजिरी में हुए शामिल

इसके एक घंटे बाद जेल नंबर 1 की वीआईपी कोठरी में उन्होंने एक कप चाय पी और अखबार भी पढ़ा। अगले 14 दिनों तक उन्हें यहां रहना है।

तिहाड़ अधिकारियों के मुताबिक राजा को वीआईपी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं और उनके साथ एक सामान्य कैदी जैसा ही व्यवहार किया जा रहा है।

तिहाड़ के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "वह सुबह छह बजे जाग गए थे और अन्य कैदियों के साथ हाजिरी में शामिल हुए। उन्हें सुबह सात बजे चाय दी गई और उन्होंने अखबार मांगा था।"

उन्होंने सुबह घर से आया नाश्ता लिया और दोपहर में भी उन्होंने घर से आया भोजन खाया। राजा को सुरक्षा कारणों से जेल नंबर 1 के वीआईपी कक्ष में रखा गया है।

गुप्ता ने बताया कि सामान्यतौर पर पटियाला हाउस जिला अदालतों के न्यायाधीश जिन कैदियों पर सुनवाई चल रही होती है उन्हें जेल नंबर 4 में भेजते हैं लेकिन इस मामले में राजा को जेल नंबर 1 में रखा गया है। इसकी वजह यह है कि जेल नंबर 1 ज्यादा सुरक्षित है और यह तिहाड़ जेल परिसर में सबसे पुरानी जेल है।

तिहाड़ जेल के उप महा निरीक्षक आर.एन. शर्मा ने बताया, "राजा अपनी कोठरी में अकेले हैं।" दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री राजा को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+