जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो की नजर
झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने मुंडा को बधाई दी और गंठबंधन धर्म का जिक्र करते हुए राज्य में विकास कार्यो पर ध्यान देने के लिए कहा।
सोरेन के बेटे व उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हालांकि जोर देकर कहा, "निजी तौर पर मैं महसूस करता हूं कि जमशेदपुर लोकसभा सीट हमें दे दी जानी चाहिए।"
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इस बारे में कोई निर्णय गठबंधन में शामिल दलों के साथ राय-मशविरा करने के बाद लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि झामुमो और आल झारखण्ड स्टूडेंट्स युनियन (आजसू) के समर्थन से मुंडा ने खरसांवा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में गुरुवार को 17,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के उम्मीदवार कृष्णा गागराय को पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications