अगले महीने सारनाथ का दौरा करेंगे करमापा
तिब्बती धर्मगुरु के प्रशासनिक कार्यालय की वेबसाइट के मुताबिक करमापा उग्येन त्रिनले दोरजी उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट सारनाथ का दौरा करेंगे।
वेबसाइट पर कहा गया है, "करमापा नौ से 12 मार्च के बीच सारनाथ में स्थित वज्र विद्या संस्थान का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।"
करमापा की यात्रा की पुष्टि करते हुए मठ के एक शीर्ष पदाधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "यह उनकी सामान्य यात्रा है। वह धार्मिक समारोहों में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं को आर्शीवाद देंगे। यह कार्यक्रम बहुत पहले तैयार किया गया था और सरकारी अधिकारियों से इसकी अनुमति ली गई थी।"
गौरतलब है कि धर्मशाला के बाहरी इलाके में स्थित तिब्बती मठ और ग्यूतो तांत्रिक विश्वविद्यालय में छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर विदेशी और भारतीय मुद्रा बरामद की गई थी। ताजा विवाद के बाद करमापा की यह पहली यात्रा होगी।
करमापा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि छापेमारी के दौरान मठ से बरामद मुद्रा उनके श्रद्धालुओं ने दी है।
विदेशी मुद्रा की बरामदगी के मामले में करमापा के सहयोगी रुबगी चोसंग उर्फ शक्ति लामा सहित सात लोग अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।
इंडो-एश्यिायन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications