राजस्व अधिकारी की जीप में लगाई आग
अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी हेमराज राजपूत ने आईएएनएस को बताया, "जीप में शुक्रवार तड़के लगभग दो बजे आग लगाई गई। यह जीप मुलचेरा तहसील के अधिकारी श्रीकांत पाटील को आवंटित की गई थी। स्थानीय निवासियों ने कहा कि जब उन्होंने जीप को जलते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचाया।"
राजपूत ने कहा, "यह किसी ने नहीं देखा कि जीप में आग किसने लगाई। प्रारम्भिक जांच से पता चला है कि पहले जीप पर पेट्रोल उड़ेला गया, उसके बाद उसमें आग लगाई गई। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं किसी दुश्मनी के कारण तो जीप में आग नहीं लगाई गई।" मुलचेरा गढ़चिरौली जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications