उड़ीसा में बंधक संकट पर शिक्षाविदों से मध्यस्थता की अपील
राज्य के मुख्य सचिव बी.के. पटनायक ने कहा कि सरकार बंधक संकट से निजात पाने के लिए संबलपुर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) आर. सोमेश्वर राव एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय (हैदराबाद) में प्रोफेसर हरगोपाल से मध्यस्थता के लिए बातचीत कर रही है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हमने हरगोपाल के साथ विचार-विमर्श किया है और उन्हें मध्यस्थता करने को कहा है।"
सरकार ने मध्यस्थता करने वालों के नाम तब उजागर किए, जब मीडियाकर्मियों के एक गुट ने खबर दी कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आंध्र-उड़ीसा बॉर्डर स्टेट जोनल कमेटी (एओबीएसजेड) ने वार्ताकारों के नाम सुझाए हैं।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने कृष्णा एवं माझी को बुधवार शाम को अगवा किया था और दोनों की सशर्त रिहाई के लिए 48 घंटे का समय दिया था, जो शुक्रवार शाम खत्म होने जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications