जेल के अंदर अगरबत्ती निर्माण कर स्वालम्बी बनेंगे कैदी

राज्य के सहारनपुर कारागार प्रशासन ने कैदियों से जेल के अंदर अगरबत्ती निर्माण कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहु व्यापार समूह आईटीसी लिमिटेड के साथ करार किया है।

सहारनपुर कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि उनकी इस पहल का मकसद कैदियों को आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बनाकर उनमें रचनात्मक सोच को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कच्चा माल कम्पनी की तरफ से मुहैया कराया जाएगा। कैदी जेल के अंदर अगरबत्तियों का निर्माण करेंगे।

जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल में 125 महिला कैदियों सहित कुल एक हजार कैदी हैं। कैदियों को अगरबत्ती बनाने के लिए बाकायदा प्रशिक्षण देने के बाद काम में लगाया जाएगा।

रामधनी ने बताया कि आईटीसी के अधिकारी अप्रैल माह से कैदियों को चरणबद्ध तरीके से अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण देंगे और प्रशक्षिण पाने वाले कैदियों से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मजदूरी के बारे में पूछे जाने पर रामधनी ने कहा कि जल्दी ही कम्पनी के अधिकारियों से बातचीत करके मजदूरी का निर्धारण कर लिया जाएगा।

रामधनी ने कहा कि जेल प्रशासन की इस पहल से रिहाई के बाद बंदियों को उस फैक्टरी में नौकरी भी मिल सकती है। साथ ही इससे कैदी का ध्यान रिहाई के बाद अपराध से हटकर रोजगार की ओर बढ़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+