एयर एंडियाकर्मियों की शिकायतें सुनने के लिए गठित होगी समिति
रवि ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने एक तंत्र गठित किया है, जिसके तहत हमारे पास एक समिति होगी जो यूनियनों के विविध मुद्दों को सुलझाएगी, जिसमें वेतन की समानता जैसे मुद्दे भी होंगे।" देश की पहली वाणिज्यिक घरेलू उड़ान की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां आयोजित एक समारोह से इतर उन्होंने यह बात कही।
रवि के मुताबिक 16 और 17 फरवरी को एयरलाइन की 14 कर्मचारी यूनियनों के साथ हुई उनकी बातचीत रचनात्मक व सकारात्मक रही है।
उन्होंने कहा, "मेरी यूनियनों के साथ हुई बातचीत अच्छी रही। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की. शिकायतों पर और आगे कैसे बढ़ा जाए इस सम्बंध में बात हुई। बातचीत का नतीजा सकारात्मक रहा।"
आर्थिक तंगी झेल रही एयर इंडिया एयरलाइन के पायलटों के संघ ने बकाया देय राशि का भुगतान न होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी। इसके बाद रवि ने यूनियनों से बातचीत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications