अगवा जिलाधिकारी की रिहाई के लिए साइबर समर्थन
जिले के चित्रकोंडा इलाके से बुधवार को नक्सलियों ने विनील और उनके साथ मौजूद एक जूनियर इंजीनियर को अगवा कर लिया था।
फेसबुक पर लिखे एक सन्देश में आशीष मोहन्ती ने कहा, "विनील देश की सम्पत्ति हैं। मैं आपके जज्बे को सलाम करता हूं और आपकी सकुशल रिहाई की कामना करता हूं।"
एक अन्य व्यक्ति ने इस वेबसाइट पर लिखा है, "हमें ईश्वर और लोगों की दुआओं पर पूरा भरोसा है। आपका यह संकट जल्दी ही गुजर जाएगा।"
फेसबुक पर 'सपोर्ट आफ विनील' के नाम से शुरू किए गए अभियान में 1,000 से अधिक लोग अपनी राय जाहिर कर चुके हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी ने अपने सन्देश में लिखा है, "प्रिय विनील, गरीबों और पिछड़ों के प्रति आपके सकारात्मक दृष्टिकोण को लेकर हमें हमेशा ही गर्व रहा है। ईश्वर आपकी रक्षा करे।"
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने विनेल को छोड़ने के एवज में इलाके में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को रोकने और पूर्व में गिरफ्तार किए गए नक्सलियों को छोड़ने की शर्त रखी है। नक्सली यह भी मांग कर रहे हैं कि सरकार बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ किए गए समझौतों को रद्द करे। नक्सलियों ने अपनी मांगे मानने के लिए सरकार को 48 घंटे का समय दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications