पटनायक की नक्सलियों से समय सीमा बढ़ाने की अपील
नक्सलियों द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम की अवधि शुक्रवार शाम को समाप्त हो रही है।
पटनायक ने पत्रकारों से कहा, "हम सम्पर्क स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं। सम्बंधित व्यक्तियों से मेरी अपील है कि आज शाम को समाप्त हो रही समयसीमा बढ़ाई जाए।"
इसके अलाावा उन्होंने अपहरणकर्ताओं से बुधवार को अगवा किए गए जिलाधिकारी आर. वीनेल कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन मांझी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की।
मीडिया को बांटे गए पर्चे मे नक्सलियों ने अधिकारियों की रिहाई के लिए नई शर्ते रखी हैं। नक्सलियों द्वारा रखी गई पांच मांगों में नक्सल विरोधी अभियान ग्रीन हंट रोकने, सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से किए गए समझौते रद्द करने और पुलिस हिरासत में मारे गए नक्सल समर्थकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांगें शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications