जेपीसी पर निर्णय जल्द : बंसल
बंसल ने सत्र पूर्व आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "जेपीसी पर कोई निर्णय अगले तीन-चार दिनों में ले लिया जाएगा। सरकार इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से मशविरा कर रही है।"
ज्ञात हो कि नौ नवम्बर से 13 दिसम्बर तक का शीतकालीन सत्र, जेपीसी की मांग को लेकर विपक्ष के अड़ियल रुख और सरकार के अनवरत इंकार की भेट चढ़ गया था। शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में कोई कामकाज नहीं हो सका था।
बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगी। राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से सम्बोधित करेंगी। बजट पूर्व का आर्थिक सर्वेक्षण और रेल बजट 25 फरवरी को पेश होगा तथा आम बजट 28 फरवरी को।
बजट सत्र दो चरणों में पूरा होगा। बीच में 16 मार्च से चार अप्रैल तक अवकाश रहेगा और 21 अप्रैल को सत्रावसान हो जाएगा।
बंसल ने कहा, "इस सत्र के दौरान सदन की 29 बैंठकें होंगी। 17 बैठकें सत्र के पूर्वार्ध में और 12 उत्तरार्ध में। 66 विधेयकों सहित कुल 75 विषयों की पहचान की गई है, जिन्हें सत्र के दौरान सदन में पेश किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications